छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से श्रीमती सोमड़ी पोड़ियाम को मिली आर्थिक संबल

जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना सही मायने में जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक संबल उपलब्ध करा रही है। परिवार के मुखिया के आकस्मिक निधन होने पर उसके आश्रितों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने में जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनती जा रही है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिला के ग्राम मेटापाल निवासी मृतक देवा पोड़ियाम की पत्नी श्रीमती सोमड़ी पोडियाम को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

ज्ञातव्य हैं कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पात्र परिवारों को मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवच उपलब्ध कराती है, जो संकट की घड़ी में सहारा बनती है। इस क्रम में देवा पोडियाम का निधन 20 मार्च 2025 को हो गया था। इसके चलते उसके परिजनों द्वारा आवश्यक दस्तावेज 21 अगस्त 2025 को बैंक में जमा किए गए थे, जिसके बाद दंतेवाड़ा जिला के बैंक ऑफ बड़ौदा मेटापाल शाखा के माध्यम से 1 सितम्बर 2025 को बीमा राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की गई। साथ ही इस अवसर पर वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बीमा राशि का डेमो चेक नॉमिनी पत्नी श्रीमती सोमड़ी पोड़ियाम एवं पुत्री पांडो पोड़ियाम को प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) भारत सरकार द्वारा 2015 में शुरू की गई एक जीवन बीमा योजना है जो 18 से 50 वर्ष की आयु के बैंक खाताधारकों को किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख का बीमा कवर प्रदान करती है। इसका सालाना प्रीमियम 436 रूपए है, जो बैंक खाते से अपने आप कट जाता है और यह कवर हर साल नवीनीकृत होता है।

Related Articles

Back to top button