छत्तीसगढ़

*महामहिम रामेन डेका जी द्वारा बाल कल्याण परिषद को ई रिक्शा प्रदत्त*

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

*महामहिम रामेन डेका जी द्वारा बाल कल्याण परिषद को ई रिक्शा प्रदत्त*
रायपुर 6 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रामेन डेका जी ने आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह एवं विशेष विद्यालय शिक्षा का मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों के आवागमन में सुविधा हेतु ई रिक्शा प्रदान किया ।
ई रिक्शा की चाबी सौंपने के साथ ही महामहिम रामेन डेका जी ने हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा को लोकभवन से रवाना किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह , उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा , कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन , संयुक्त सचिव द्वय प्रकाश अग्रवाल एवं राजेंद्र कुमार निगम के साथ इन्द्रसेन वर्मा उपस्थित रहे।
महासचिव चंद्रेश शाह ने परिषद की ओर से महामहिम रामेन डेका जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
राजेन्द्र कुमार निगम
संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद रायपुर

Related Articles

Back to top button