छत्तीसगढ़राज्य

संत रामपाल महाराज के धार्मिक दावों को लेकर 5 अक्टूबर को रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

 

TNLC/TNRAT National Legal Council के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता डॉ. आमिर खान की ओर से दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय संत रामपाल जी महाराज द्वारा इस्लाम एवं अल्लाह के संबंध में दिए गए सार्वजनिक वक्तव्यों, स्वयं को भगवान बताने तथा पवित्र कुरआन के संबंध में किए गए दावों को लेकर प्रस्तावित खुली इल्मी डिबेट है।

डॉ. आमिर खान के अनुसार, इस संबंध में 28 सितंबर 2026 को संत रामपाल जी महाराज को खुली इल्मी डिबेट के लिए आमंत्रण पत्र भेजा गया था। आमंत्रण में स्पष्ट किया गया है कि प्रस्तावित चर्चा का उद्देश्य किसी व्यक्ति, धर्म अथवा धार्मिक आस्था का अपमान करना नहीं, बल्कि धार्मिक दावों एवं वक्तव्यों पर कुरआन, वेद, गीता, बाइबल सहित अन्य धार्मिक ग्रंथों के प्रमाणों के आधार पर शांतिपूर्ण एवं तार्किक संवाद करना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखे जाएंगे महत्वपूर्ण तथ्य

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान TNLC/TNRAT के अधिकृत प्रतिनिधि डॉ. अल्ताफ खान (MBBS) धार्मिक विषयों पर अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे। साथ ही संत रामपाल महाराज को भेजे गए खुली इल्मी डिबेट के आमंत्रण पत्र तथा संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से—

संत रामपाल महाराज के सार्वजनिक धार्मिक वक्तव्यों पर चर्चा।

खुली इल्मी डिबेट के आमंत्रण की जानकारी।

धार्मिक दावों पर प्रमाण एवं तथ्यों के आधार पर संवाद की आवश्यकता।

संबंधित धार्मिक ग्रंथों के प्रमाणों के आधार पर प्रस्तावित चर्चा का उद्देश्य।

संत रामपाल महाराज को भेजे गए पत्र एवं संबंधित दस्तावेज मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करना।

जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

डॉ. आमिर खान ने कहा कि धार्मिक विषयों से जुड़े सार्वजनिक दावों पर तथ्य, प्रमाण और संबंधित धार्मिक ग्रंथों के आधार पर शांतिपूर्ण एवं तार्किक चर्चा होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रस्तावित खुली बहस के संबंध में मीडिया को पूरी जानकारी देने के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है।

मीडिया प्रतिनिधियों से उपस्थिति की अपील

TNLC/TNRAT की ओर से सभी पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे 5 अक्टूबर 2026, दोपहर 1:00 बजे, रायपुर प्रेस क्लब सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होकर विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त करें। उपस्थित पत्रकारों के प्रश्नों का भी यथासंभव तथ्यात्मक रूप से उत्तर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button