छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने खेल मैदान में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज सुबह राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दलदल शिवनी, रायपुर स्थित खेल मैदान एवं मिलन चौक परिसर में स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने झाड़ू लगाकर मैदान व आसपास की गंदगी साफ की और लोगों से अपील की कि सभी नागरिक स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझेगा तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और स्वयंसेवी संगठन भी शामिल हुए और सामूहिक रूप से सफाई अभियान में हिस्सा लिया। मंत्री श्री वर्मा ने सभी को नियमित रूप से अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

Related Articles

Back to top button