क्राइमछत्तीसगढ़राज्य

साइंस कॉलेज की छात्रा ने किराये के मकान में लगाई फांसी

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। साइंस कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रही 25 वर्षीय मृतका प्रज्ञा शर्मा ने किराए के मकान सुंदरनगर आदर्श चौक स्थित रामजी कुंज में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताते हुए पिता का प्यार नहीं मिलने की बात कहीं है। डीडी नगर पुलिस मर्ग कायम करके जांच कर रही है, फिलहाल खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका प्रज्ञा शर्मा पिता अशोक शर्मा का परिवार मूलत: बेमेतरा जिले का निवासी है। छात्रा की एक सहेली 17 अक्टूबर को उससे मिलने किराए के मकान में गई, तब उसने दरवाजा खुला पाया। दरवाजा भीतर से बंद नहीं था। सहेली भीतर गई तो सीलिंग फैन के रॉड में प्रज्ञा शर्मा की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। छात्रा सुंदरनगर आदर्श चौक स्थित रामजी कुंज में रहती थी और वहीं घटना हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा है लेकिन उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। उसने यह भी लिखा है कि उसे पिता का प्यार नहीं मिला। दरअसल छात्रा के माता-पिता में अलगाव हो चुका है। पिता इन दिनों बीमार हैं और मां शासकीय नौकरी में महासमुंद में पदस्थ हैं। पुलिस को छात्रा का पता बस स्टैंड के पास महासमुंद बताया गया है। थाने के विवेचना अधिकारी के मुताबिक परिजन अभी शोक में हैं। उनका विस्तृत बयान दर्ज नहीं किया गया है। परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद पता चलेगा कि प्रज्ञा ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है।

Related Articles

Back to top button