छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रेल हादसे में घायल लोगों से मिले

अस्पताल पहुंचकर जानी स्थिति, डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की। श्री साव ने अस्पताल में डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनके बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 4 नवम्बर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुए रेल हादसे में 11 लोगों की मृत्यु और 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बिलासपुर के सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इन सभी अस्पतालों का दौरा कर घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे।

Related Articles

Back to top button