छत्तीसगढ़राज्य

अमित बघेल भगोड़ा घोषित, रायपुर पुलिस ने रखा इनाम

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल पर गिरफ्तारी का शिकंजा कसता जा रहा है। सिंधी समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद देशभर में विरोध बढ़ने के बीच रायपुर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है और उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए ₹5000 का इनाम घोषित किया है।

जानकारी के अनुसार, अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। रायपुर पुलिस ने रविवार रात शहर के कई इलाकों में दबिश दी, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

रायपुर पुलिस की ओर से जारी उद्घोषणा के मुताबिक, फरार आरोपी अमित बघेल पिता रामकुमार बघेल, निवासी रोहनीपुरम, रायपुर, 28 अक्टूबर को अपराध घटित करने के बाद से फरार है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के स्वतंत्र रूप से घूमने से समाज की शांति और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) ने घोषणा जारी कर कहा कि जो भी व्यक्ति अमित बघेल की गिरफ्तारी में सहयोग करेगा, उसे 5000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button