छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

गरियाबंद में दो निजी अस्पतालों का आयुष्मान पंजीयन निलंबित

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

गरियाबंद, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नर्सिंग होम एक्ट के तहत निरीक्षण दल द्वारा सोमेश्वर हॉस्पिटल और लाइफ लाइन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अस्पतालों में कई गंभीर कमियाँ पाई गईं, जिनमें इन हाउस लैब की समस्या, खराब अधोसंरचना, रैम्प का न होना, बीएमडब्ल्यू का अनापत्ति प्रमाण पत्र का न होना, ओपीडी से आईपीडी का परिवर्तन औचित्यपूर्ण नहीं होना, क्वालिफाइड ड्यूटी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ की अनुपलब्धता, रजिस्टर का ठीक से संधारित नहीं होना, एक्सपाइरी दवाईयां मिलने जैसी गंभीर लापरवाहियां पाई गई।
इन गंभीर अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए सोमेश्वर हॉस्पिटल का पंजीयन 03 माह तथा लाइफ लाइन हॉस्पिटल का पंजीयन 06 माह के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से पंजीयन निलंबित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यह स्पष्ट किया है कि भविष्य में अन्य अस्पतालों में भी इस प्रकार की कमियाँ पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button