क्राइमछत्तीसगढ़राज्य

भेड़ चोरों ने मालिक पर किया हमला

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

मोहला । मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में भेड़ डेरा लेकर गुजरात से चराने पहुंचे गुजराती पर भेड़ चोरी कर काट रहे आरोपियों ने प्राणघातक हमला कर दिया।

इस मामले में पाटन खास पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी, प्राणघातक हमला करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लिया है।

पाटन खास पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मिंदीआड़ा, जिला कच्छ गुजरात प्रदेश के निवासी श्याम रबारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र बॉर्डर और मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में अपने साथियों के साथ भेड़ चराने डेरा लेकर आते हैं। 21 नवंबर की शाम करीब 5 बजे उसके नौकर सुरज बैगा ने एक भेड़ के लापता होने की सूचना उसे दी।

श्याम रबारी अपने बड़े भाई मंगा रबारी के साथ मोटरसाइकिल से उसकी तलाश में मोहला विकासखंड के ग्राम डंडासुर की ओर निकले हुए थे इसी दौरान गांव के तीन लोग डंडासुर गांव के बाहर उसके भेड़ को चोरी कर काट पीट रहे थे जिन्हें उनके द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया।

भेड़ काट रहे छुरी से किया वार

भेड़ मालिक गुजराती बघु डंडासुर से वासड़ी जाने वाले कच्चे रास्ते के पास पहुँचे, उन्होंने देखा कि तीन लोग एक पेड़ के नीचे उसके भेड़ को काटकर उसका सिर धड़ अलग कर दिए थे पूछताछ करने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों को गाली-गलौज करते हुए प्राण घातक हमला कर दिया।

इस घटना में आरोपी इंद्र कुमार नेताम ने लोहे के छुरी से मंगा रबारी पर हमला किया, जिससे उसकी पीठ और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल मंगा रबारी मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी कटे हुए भेड़ को वहीं छोड़कर फरार हो गए घटना स्थल से आनन फानन में घायल मंगा को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज बेहतर इलाज के लिए पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button