खेल

तीनों फॉर्मेट में शुभमन गिल ने जीता दिल, इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान एवं टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शुभमन गिल के लिए साल 2025 काफी शुभ रहा है। इस साल शुभमन ने टेस्ट के साथ वनडे टीम की कमान भी संभाली।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शुभमन गिल ने 28 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। इस पारी के साथ ही शुभमन गिल साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। गिल ने इस साल टेस्ट, वनडे और टी20 में कुल मिलाकर 35 मुकाबले खेले हैं।

गिल ने इस साल बनाए 1764 रन

शुभमन गिल ने इस साल 35 मैचों की 42 पारियों में 49 की औसत से 1764 रन बनाए। जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में गिल के बाद शाई होप का नाम आता है। शाई होप ने इस साल 41 मैच के 48 पारियों में 41.73 की औसत के साथ 1753 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। दोनों खिलाड़ी आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2025 का अवॉर्ड जीतने के मुख्य दावेदारों में से एक हैं।

टेस्ट, वनडे और T20I में साल 2025 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच इनिंग्स रन औसत शतक अर्धशतक
शुभमन गिल भारत 35 42 1764 49.00 7 3
शाई होप वेस्ट इंडीज 41 48 1753 41.73 5 9
ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे 39 46 1585 35.22 3 8
आग़ा सलमान पाकिस्तान 56 58 1569 32.68 2 9
जो रूट इंग्लैंड 23 29 1540 59.23 7 5
करणबीर सिंह ऑस्ट्रिया 32 32 1488 51.31 2 13
बेन डकेट इंग्लैंड 31 37 1415 38.24 3 8
पथुम निसांका श्रीलंका 34 36 1414 40.4 4 6
हैरी ब्रुक इंग्लैंड 36 41 1393 36.65 3 7
रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड 31 30 1264 45.14 4 5
फियाज अहमद बहरीन 40 37 1251 50.04 1 7
केएल राहुल भारत 24 30 1180 47.20 3 5
कुशल मेंडिस श्रीलंका 35 37 1167 34.32 2 7
डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड 41 32 1164 44.76 1 7
बाबर आजम पाकिस्तान 30 35 1065 33.28 1 8
ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया 28 35 1045 31.66 2 4
प्रशांत कुरुप बहरीन 39 38 1037 31.42 6
बिलाल ज़ल्माई ऑस्ट्रिया 36 35 1008 31.5 9
डेवोन कॉनवे न्यूजीलैंड 24 25 1006 45.72 1 6
सिकंदर रजा जिम्बाब्वे 35 38 1000 29.41 8

इस साल ऐसा रहा गिल का प्रदर्शन

साल 2025 में शुभमन गिल ने 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 983 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में इस साल गिल ने 11 मैचों में कुल 490 रन बनाए हैं। हालांकि टी20आई में गिल का आंकड़ा बेहतर नहीं रहा। गिल ने टी20 आई के 15 मैचों में केवल 291 रन ही बना सके और एक बार भी 50 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। टी20 क्रिकेट में इस साल गिल के नाम अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं है। हालांकि, इस साल दो और मुकाबले अभी बाकी हैं।

Related Articles

Back to top button