छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

ग्राम नगपुरा में आयोजित शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में लगे सुरक्षा व्यवस्था की किया गया समीक्षा

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में कार्यक्रम पूर्व आज दिनाँक 16.12.2025 को हुआ रिहर्सल।

. 30 राजपत्रित अधिकारियों सहित 450 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की लगाई गई ड्यूटी।

. सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से होगी कथा स्थल की निगरानी।

. असामाजिक तत्वों एवं चोरों की धरपकड़ के लिए पृथक से सादी वर्दी में लगाया गया पुलिस बल।

ग्राम नगपुरा में प्रख्यात शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वाले के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का आयोजन जैन मंदिर के पास ग्राम नगपुरा में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न गणमान्य नागरिकों सहित लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 30 राजपत्रित अधिकारियों सहित लगभग 450 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है कार्यक्रम स्थल का सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन कैमरे से निगाह रखी जाएगी साथ ही श्रद्धालुगणों के साथ असामाजिक तत्व तथा चोरों द्वारा अपराध घटित करने के अंदेशा पर शादी वर्दी में भी पृथक से पुलिस बल लगाया गया है। कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व आज दिनांक 16 12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में रिहर्सल किया गया।

Related Articles

Back to top button