छत्तीसगढ़

जनपद प्रतापपुर का राज्य सलाहकार पुरुषोत्तम पंडा ने किया भ्रमण, स्वच्छता व विकास कार्यों की समीक्षा

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

सूरजपुर, विगत दिवस राज्य सलाहकार एवं सरगुजा संभाग प्रभारी श्री पुरुषोत्तम पंडा द्वारा जनपद पंचायत प्रतापपुर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जनपद क्षेत्र में संचालित विकास एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।

सर्वप्रथम जनपद पंचायत प्रतापपुर में जनपद सीईओ, एसडीओ आरईएस एवं पीओ मनरेगा के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्माण कार्यों की प्रगति, पूर्णता एवं नवीन कार्यों की स्वीकृति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत शिवपुर में कचरा संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वेच्छाग्रही दीदियों, सरपंच, सचिव एवं पंचगण से चर्चा करते हुए नियमित कचरा संग्रहण एवं यूजर शुल्क वसूली के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही मंदिर परिसर में गीले कचरे के निपटान के लिए पृथक व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया गया। मंदिर परिसर के समीप प्रस्तावित दुकानयुक्त सामुदायिक शौचालय के लिए उपयुक्त स्थल का भी चिन्हांकन किया गया।

तत्पश्चात ग्राम पंचायत मरहठा में कचरा संग्रहण कार्य का निरीक्षण कर स्वेच्छाग्रही दीदियों, सरपंच एवं सचिव से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए।

Related Articles

Back to top button