छत्तीसगढ़राज्य

यात्री बस पलटी, बच्चे समेत 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

जशपुर । जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।

हादसा करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुआ। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी भेजी गई।

वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button