छत्तीसगढ़राज्य

गुवाहाटी में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार के तीन बार के पार्षद और कांग्रेस के युवा नेता रूपेश ठाकुर का हृदयाघात से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, रूपेश ठाकुर गुवाहाटी में चुनाव प्रचार के सिलसिले में गए हुए थे, जहां उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। रूपेश ठाकुर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके थे और पार्टी के सक्रिय व लोकप्रिय युवा नेताओं में उनकी गिनती होती थी। उनके निधन से कांग्रेस संगठन को बड़ी क्षति पहुंची है।

 

Related Articles

Back to top button