
रायपुर: ‘मृदंग: नाद संगीत का’ संस्था की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य संगीतोत्सव शहीद स्मारक भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शानदार ‘लाइव’ परफॉरमेंस और कलाकारों का जादू कैराओके के दौर में, भिलाई से आए 8 कुशल म्यूजिशियन की टीम ने जब लाइव वाद्य यंत्रों की धुन छेड़ी, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

गायक रविन्द्र दत्ता, अनुराग ठाकुर, मुकेश फतनानी, प्राची बाजपेयी, शालू, राहुल लखानी, गजेन्द्र वर्मा और विनय वर्मा और पूरी टीम ने अपनी आवाज़ से समां बांध दिया। मंच का बेहतरीन संचालन रविंदर सिंग दत्ता और आशीष सिंह ठाकुर ने किया।

8 म्यूजिशियन के ‘लाइव बैंड’ ने बांधा समां
आजकल के कैराओके (Track) संगीत के दौर में मृदंग ग्रुप ने ‘शुद्ध लाइव संगीत’ पेश कर मिसाल कायम की। भिलाई से आए 8 दिग्गज म्यूजिशियन की टोली ने वाद्य यंत्रों पर ऐसी पकड़ दिखाई कि हर कोई दंग रह गया। इस टीम में शामिल थे:
यश यदु (संचालक), रतन बारिक (आर्गन), आशुतोष (लीड गिटार), सत्येन्द्र कुमार (बेस गिटार), मनोज नायक (पैड 1), दीपशिखर (पैड 2), अनिल खेमे (सेक्सोफोन) और हुपेन्द्र साहू (ढोलक)।
गरिमामयी अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी ने दीप प्रज्वलन कर किया। उनके साथ वैदिक न्यूज की मेनेजिंग डायरेक्टर स्टार वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन की चेयरमैन सैय्यद सलमा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय (SSIPMT) के चेयरमैन श्री निशांत त्रिपाठी जी, प्रो. डी.के. इंटरप्राइजेस के श्री दीपेश कृपाल जी एवं जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल जी उपस्थित रहे।
साथ ही गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. मनोज शर्मा (प्रिंसिपल, SSIPS), श्री संतोष नायक (महालक्ष्मी एसोसिएट्स), श्री प्रितेश साहू (कांति कंस्ट्रक्शन), श्री राकेश सिंह ठाकुर (महामंत्री भाजपा, लाखे नगर मंडल) एवं समाज सेवी श्री धीरज बावनकर ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं और लाइव संगीत को बढ़ावा देने के लिए मृदंग ग्रुप के प्रयास को अनुकरणीय बताया।
आशा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
संगीतमय शाम के अंत में एक भावुक क्षण भी आया, जब स्व. आशा जी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरे सदन ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और संगीत जगत में उनके योगदान को नमन किया।
ग्रुप के संरक्षक श्री ईशांत सोनी, प्रेरणास्रोत श्री मनोज चक्रधारी, संयोजिका हिना कोशलेय एवं संचालक अनुराग सिंह ठाकुर ने इस सफल आयोजन के लिए रायपुर की जनता, सभी प्रायोजकों और विशेष रूप से मीडिया पार्टनर ‘युवा चौपाल न्यूज़’ का हृदय से आभार व्यक्त किया। विशेष सहयोगी के रूप में श्री राजेश सोनी का योगदान सराहनीय रहा।




