छत्तीसगढ़राज्य

एडलवाइज लाइफ इंश्योरेंस ने मनाया मदर्स डे वैदिक न्यूज की एम् डी सैय्यद सलमा सहित वरिष्ठ पत्रकार हुए शामिल

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

एडलवाइज लाइफ़ इंश्योरेंस में मनाया गया मदर्स डे

रायपुर . एडलवाइज लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी रायपुर स्थित शंकर नगर शाखा में मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से एडलवाइज लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हेड श्री अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। मदर्स डे पर उपस्थित सभी लोगों ने अपनी मां के संस्मरण को बताया कुछ ने अपने संस्मरण बताते हुए बहुत भावुक हो गए, लगभग सभी की आंखें नम हो गई थी।

आज की शाम को यादगार बनाने के लिए समाचार जगत में अपनी विशेष पहचान स्थापित करने वाली मातृ शक्ति को सम्मानित करने हेतु श्रीमती रेणु नंदी, सैयद सलमा , श्रीमती वंदना पटले, श्रीमती अनुराधा गुप्ता, श्रीमती सुजाता शाह के अतिरिक्त मुख्य रूप से श्रीमती अलका शर्मा , पुजा शर्मा , नमिता शर्मा , के साथ और भी मातृ शक्ति को सम्मानित किया गया साथ ही प्रीति निगम और योगेश साहू द्वारा मां पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एडलवाइज लाइफ़ इंश्योरेंस के मनीष जैन , श्रीमती राजकुमारी , आशु तिवारी , शमीम बानो , रोहिणी , सनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button