छत्तीसगढ़राज्य

महानदी का सीना चीर अवैध रूप से हो रही खनन प्रशासन मौन किसके संरक्षण में चल रहा अवैध खनन का कारोबार राज्य सरकार मना रही सुशासन त्योहार क्या यही है सुशासन

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

महासमुंद : रेत घाट में चैन माऊंटिंग मशीन से लगातार अवैध उत्खनन किया जा रहा है यह उत्खनन
महासमुंद के लाफिन खुर्द के नाम से चिंगरोद रेत घाट में चैन माऊंटिंग मशीन से लगातार महानदी का सीना छन्नी किया जा रहा है मगर लापरवाही देखिए कि प्रशासन मौन है कलेक्टर खामोश है और खनिज अधिकारी अपने दफ्तर में बैठकर AC की हवा खा रहे हैं.

लाफिन खुर्द रेत घाट का संचालन शालिनी सिंग के नाम से शासन द्वारा आबंटित हैँ मगर इसे कौन चला रहा है अब यह भी प्रश्न उठता है क्या इस खदान में दो-तीन नाम सामने आ रहे हैं दावेदारी के कि अगर खदान आवंटित शालिनी सिंह के नाम से है तो कौन कौन इसे संचालित कर रहा है और इसे किसने परमिशन दिया है कि अवैध रूप से खदान संचालित की जाए एनजीटी के हिसाब से खदानों में मशीन द्वारा खुदाई की अनुमति नहीं है .

मगर नियम को ताक में रखकर धड़ल्ले से दिन और रात तीन-तीन चैन माउंटेन इस खदान में चल रहा हैं जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया मगर ग्रामीणों को डराया धमकाया गया और गांव का माहौल खराब किया गया है सबसे बड़ा प्रश्न ये उठना है क्या यह जिला प्रशासन के संज्ञान में नहीं है क्या माइनिंग अधिकारी केवल ऑफिस में बैठकर AC की हवा खाने के लिए बैठे हैँ .

क्यों ऐसे अवैध कारोबार पर प्रशासन मौन हैँ राज्य सरकार सुशासन का दावा कर रही है और इन दिनों प्रदेश में सुशासन त्यौहार मनाया जा रहा है अब ऐसे में एक बड़ा प्रश्न उठता है की राजधानी रायपुर से 55 किलोमीटर दूर महासमुंद जिले में अवैध कारोबार फल रहा है और फूल रहा है इस पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है हम प्रमुखता से ऐसी खबरों को दिखाएंगे और जनता की आवाज बनकर प्रशासन शासन को जगाने का काम निरंतर करते रहेंगे जब तक अवैध कारोबार पर शिकंजा नहीं कसेगा.

Related Articles

Back to top button