छत्तीसगढ़राज्य

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए लूट का शिकार, मॉर्निंग वाक करते बाइक सवार मोबाइल छीन कर भागा

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285
 रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राजधानी रायपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक लूट की घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, धरमलाल कौशिक सुबह करीब सवा 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया और मौके से भाग निकला। घटना के समय कौशिक अकेले थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि रायपुर में लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। दो दिन पहले ही पंडरी इलाके में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया गया था। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में डर का माहौल है।

Related Articles

Back to top button