छत्तीसगढ़राज्य

अंबागढ़ चौकी में सुशासन तिहार में 690 आवेदन प्राप्त

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285
  • सुशासन तिहार के तहत शहरी वार्डों की समस्याओं के समाधान हेतु लगा शिविर

रायपुर, सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के टाउन हॉल में शहरी क्षेत्र के वार्डवासियों के लिए सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड क्रमांक 05, 06, 07, 08 एवं 09 के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए और अपनी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर त्वरित निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शिविर में मांग एवं शिकायत संबंधी कुल 690 आवेदन प्राप्त हुए।

अंबागढ़ चौकी में सुशासन तिहार में 690 आवेदन प्राप्त

सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री वितरण, स्वीकृति आदेश एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे आमजन को राहत मिल रही है। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग तथा खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पात्र हितग्राहियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल मानिकपुरी, पार्षद गण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button