छत्तीसगढ़राज्य

सीएम विष्णुदेव साय कल लेंगे कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों के आसार

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर । विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। प्रदेश में चल रहे सालाना सुशासन तिहार के बीच होने वाली यह पहली कैबिनेट बैठक मानी जा रही है। इससे पहले पिछले दो वर्षों में इस दौरान कोई मंत्रिमंडल बैठक आयोजित नहीं हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर चर्चा हो सकती है। खास तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बस्तर दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों और मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास के दौरान हुई बैठकों के आधार पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश की तर्ज पर नई तबादला नीति को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कसावट और सुशासन को लेकर सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। मुख्यमंत्री साय आज शाम दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे, जिसके बाद बैठक की तैयारियां तेज हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button