छत्तीसगढ़राज्य

विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, साइकिलिंग के फायदे बताए

विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, साइकिलिंग के फायदे बताए

3 जून को दुनिया भर में विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया जाता है | इसे मनाने की शुरुआत अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी | इसका मुख्य उद्देश्य परिवहन के इस किफायती, सरल, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल साधन के उपयोग को बढ़ावा देना है | साइकिल हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बेहद फायदेमंद है। साइकिल का उपयोग कार्बन उत्सर्जन और प्रदूषण को कम करने में मदद करता है |

बेहतर स्वास्थ्य: नियमित रूप से साइकिल चलाने से दिल की सेहत अच्छी रहती है, वजन नियंत्रित होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं | यह किफायती होने के साथ-साथ ईंधन पर निर्भरता कम करता है, पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए साइकिल जरूरी है, अगर आप इस दिन को खास बनाना चाहिए़ आप साइकिल से अपनी दैनिक यात्रा या ऑफिस जाने की योजना बना सकते हैं,अपनी फिटनेस के लिए साइकिलिंग को रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए|

वर्ल्ड बाइसाइकल डे के अवसर पर बाइसिकल कैफे द्वारा आज 3 जून को सुबह 6 बजे साइकिलिंग रैली का आयोजन किया गया | सभी राइडर्स को पहले टी शर्ट का वितरण किया गया फिर रैली के रूप में 10 किमी की राइड के लिए निकले..रैली द बाइसाइकल कैफे बूढ़ा तालाब से राइड स्टार्ट होकर सिविल लाइन होते हुए तेलीबांधा तालाब पहुंचकर 5 मिनट लोगों को साइक्लिंग के फायदे बताते हुए जागरूक किया गया, रैली आगे बढ़ते हुए जयस्तंभ चौक से होकर मिनट रविशंकर यूनिवर्सिटी तक जाकर वापसी में अनुपम गार्डन के पास भी रुककर लोगों को बाइसिकल कैफे के संचालक राघवेंद्र साहू द्वारा साइक्लिंग के फायदे बताए गए | आपको बता दे कि दे बाइसिकल कैफे द्वारा हर साइकिल खरीदने वाले को पर्यावरण जागरूकता के लिए उपहार स्वरूप पौधा गिफ्ट दिया जाता है |

Related Articles

Back to top button