छत्तीसगढ़राज्य

आईटीआई महासमुंद में अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 8 को

महासमुन्द । स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), महासमुन्द द्वारा 08 जून 2026 को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 09ः00 बजे से आईटीआई परिसर, लभराखुर्द बीज निगम के पास, महासमुन्द में आयोजित होगा। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत अधिक से अधिक उद्योग एवं प्रतिष्ठानों को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeship.gov.in पर पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सके। अप्रेंटिसशिप मेले में जिले के समस्त उद्योग, प्रतिष्ठान एवं निजी संस्थान अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट उपलब्ध कराने हेतु सम्मिलित हो सकते हैं। वहीं आईटीआई उत्तीर्ण एवं अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवा अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ 08 जून को प्रातः 10ः00 बजे से आईटीआई परिसर में उपस्थित होकर मेले में सहभागिता कर सकते हैं। मेले के दौरान प्रशिक्षणार्थियों एवं औद्योगिक-प्रतिष्ठानों के लिए राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर स्पॉट पंजीयन की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे अभ्यर्थियों एवं नियोजकों को मौके पर ही पंजीयन एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, महासमुन्द से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button