मनोरंजन

सीमा सजदेह की एंट्री से बढ़ा रोमांच, सोहेल खान के बयान ने जीता फैंस का दिल

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

अमेजन प्राइम के रियलिटी शो द अलायंस में जल्द ही एंटरटेंमेंट का मसालेदार तड़का लगने वाला है। जहां शो में एक्टर सोहेल खान की एंट्री से ही टीआरपी के मीटर की स्पीड दोगुनी होने लगी थी, वहीं अब शो में जल्द ही सोहेल की एक्स वाइफ सीमा सजदेह की भी एंट्री हो गई है।

मेकर्स ने शो की पॉपुलरिटी को बढ़ाने के लिए द अलायंस में सीमा सजदेह की एंट्री करवा दी है। जिसका प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में सीमा और सोहेल आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दोनों के एक ही समय शो में होने से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी ज्यादा हाई हो चुका है।

तलाक पर सोहेल ने तोड़ी चुप्पी

प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि शो के होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से पूछा कि उन्हें सीमा को यहां देखकर कैसा लग रहा है? जिसपर सोहेल ने कहा बहुत अच्छा! मैंने इस खूबसूरत लेडी के साथ अपने जीवन के 25 साल बिताए है। मैं नेशनल टेलीविजन पर ये मानता हूं कि हमारे बीच में जो भी हुआ, उसमें सारी गलती मेरी ही रही होगी। सोहेल की ये बात सुनकर सीमा भी खुशी से मुस्कुरा दी। इसके अलावा बाकी कंटेस्टेंट भी दोनों के रिश्ते को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए और सीमा के स्वागत में तालियां बजाने लगे।

फैंस ने की जमकर तारीफ

सीमा की एंट्री पर सोहेल खान के रिएक्शन ने ना सिर्फ शो के कंटेस्टेंट का बल्कि जनता का भी दिल जीत लिया। सोहेल के इस रिएक्शन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो पर लोगों का काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि असली मर्द ऐसे ही होते है, तो वहीं एक ओर यूजर ने लिखा कि यही इज्जत होती है। कई यूजर्स ने सोहेल के परिवार के संस्कारों की भी जमकर तारीफ की।

25 साल का रिश्ता

आपको बता दें कि साल 1998 में सीमा और सोहेल की शादी हुई थी। इस शादी से दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम योहान और निर्वाण हैं। सीमा और सोहेल का रिश्ता 25 सालों तक चला था। दोनों ने साल 2022 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों के बीच में कोई भी मनमुटाव नहीं है।

Related Articles

Back to top button