
त्रिदेव में गजर ने किया है इशारा गाने पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली संगीता बिजलानी के लोग आज भी दीवाने हैं। 9 जुलाई के दिन संगीता बिजलानी अपना 65वां जन्मदिन मनाने जा रही है। हालांकि आज भी इनको देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है।
90 के दशक की इस खूबसूरत अदाकारा ने जहां एक ओर अपनी कला से लोगों का दिल जीत लिया है, वहीं चुपके से वो एक बॉलीवुड स्टार के मन में भी घर कर बैठी थी। मैंने प्यार किया से अपने करियर की शुरुआत करते वाले सलमान खान पर उन दिनों अपनी पहली फिल्म के बाद ही लाइमलाइट में आ गए थे। संगीता की खूबसूरती ने बॉलीवुड के प्रेम का भी दिल चुरा लिया था।
सलमान खान और संगीता का प्यार कुछ इस तरह परवान चढ़ा था कि संगीता के लिए सलमान ने अपने पहले प्यार शाहीन जाफरी तक को भुला दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों का रिश्ता शादी तक बढ़ गया था। यहां तक कि दोनों के शादी के कार्ड तक छप गए थे, लेकिन फिर एक ऐसा तूफान आया जिसने दोनों की जिंदगी बदल दी। भले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन रिश्ता खत्म होने का असर इन दोनों की दोस्ती पर नहीं हुआ है। यहीं कारण है कि आज भी संगीता बिजलानी सलमान खान की मां को मॉम कहकर ही बुलाती है।
कहा जाता है की सलमान से रिश्ता टूटने के बाद संगीता बिजलानी पूरी तरह से टूट चुकी थी, ऐसे में उनके जीवन में उस समय के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन की एंट्री हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया था और कुछ ही सालों में अजहरूद्दीन और संगीता का तलाक हो गया।
सलमान के साथ शादी टूटने के बाद भी आज भी इन दोनों की दोस्ती ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोग आज भी संगीता के फिल्मी करियर से ज्यादा उनके सलमान के साथ रिश्ते की चर्चा करते हैं। बताया जाता है कि दोनों ने लगभग 10 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। एक इंटरव्यू के दौरान संगीता ने कहा था कि रिश्ता कभी नहीं टूटता हैं। आपके पार्टनर्स और आपके स्कूल फ्रेंड्स के बीच का प्यार हमेशा बना रहता है। आपके जीवन में कोई भी हमेशा के लिए नहीं होता, लेकिन इससे नाराज हो जाना सही नहीं है। जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है, जब आप इतने मैच्योर हो जाते हो कि सब चीजें सुलझ जाती हैं। मेरी जिंदगी में भी एक ऐसा समय रहा है जब मैं बहुत ज्यादा इममैच्योर थी, लेकिन अब मैं मैच्योर हो गई हूं।



