खेल

ईशान किशन कप्तान और वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान, मोहम्मद शमी भी शामिल, इस टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

नई दिल्ली:भारतीय घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम का ऐलान कर दिया गया है। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी इस टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है, जबकि बिहार के युवा सनसनी 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है। छोटी उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद वैभव के अपने आप को एक और भूमिका में साबित करने का मौका होगा।

ईशान किशन को बनाया गया कप्तान

ईस्ट जोन की ओर से ऐलान की गई टीम में ईशान किशन को कप्तान बनाया गया है। पिछले साल उन्होंने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाया था। फाइनल में हरियाणा को 69 रन के बड़े अंतर से मात दी थी। इसके अलावा आईपीएल 2026 के शुरुआती 7 मैचों में उन्होंने पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाली थी।

दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी को 15 साल की उम्र में उपकप्तानी मिल जाना इस टीम की सबसे उल्लेखनीय बात है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी कर सीरीज जिताई थी। देखना दिलचस्प होगा की नई जिम्मेदारी को किस तरह से संभालते हैं।

मोहम्मद शमी को मिली जगह

गेंदबाजी विभाग में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार को शामिल किया गया है। दोनों ही गेंदबाजों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है और उनकी मौजूदगी से टीम का पेस अटैक काफी मजबूत नजर आ रहा है। इनमें से शमी के प्रदर्शन पर भी खासी नजर होने वाली है, क्योंकि कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि उन्हें वर्ल्ड कप 2027 की टीम में होना चाहिए। इसके अलावा ईस्ट जोन की टीम में अभिमन्यु ईश्वरन जैसा अनुभवी बल्लेबाज भी है। शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय जैसे ऑलराउंडर टीम को संतुलन प्रदान करेंगे।

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार।

Related Articles

Back to top button