छत्तीसगढ़राज्य

हज प्रशिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित-मिर्ज़ा एजाज़ बेग

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285
  • आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त

रायपुर । हज 2027 में हजयात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने हेतु हज प्रशिक्षकों से आऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 05 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2027 के लिए जाने वाले हज यात्रियों को हज की ट्रेनिंग देने हेतु, हज प्रशिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन दिनांक 11 अगस्त 2026 से दिनांक 23 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किये गए हैं।

हज प्रशिक्षक हेतु निर्धारित अहर्ता एवं नियमावली का सम्पूर्ण विवरण, हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर सर्कुलर 05 में उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा बैरन बाजार, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।* इच्छुक हज प्रशिक्षक दिनांक 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button