
रायपुर। महिला राजपूत क्षत्रिय समाज, दुर्ग-भिलाई एवं रायपुर की महिलाओं ने मिलकर रायपुर में हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज मिलन समारोह मनाया।
कार्यक्रम में सभी का तिलक एवं राम नाम के दुपट्टे से स्वागत किया गया। महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन के माध्यम से समाज की एकता, संस्कार एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने तथा युवा पीढ़ी को अपने हुनर को निखारने और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सभी महिलाओं को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश दिया गया।




