छत्तीसगढ़राज्य

सर्व समाज प्रमुख दिखाएंगे झंडी, आज निकलेगी हुसैनी सेना की बाइक रैली

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर हुसैनी सेना की ओर से सोमवार 24 अगस्त को भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 3 बजे औलिया चौक स्थित बंजारी बाबा दरगाह के सामने से रवाना होगी। सर्व समाज प्रमुखों की मौजूदगी में रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, मसीह समाज के राजेश जॉन पॉल, सत्यनारायण शर्मा और सर्व ब्राह्मण समाज के ललित मिश्रा सहित हुसैनी सेना के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

हुसैनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नेहाल खान और प्रदेश महामंत्री मो. जाकिर ने रैली की जिम्मेदारी रायपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान को सौंपी है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी वार्ड अध्यक्षों को 50-50 बाइक शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

रैली औलिया चौक से प्रारंभ होकर स्टेडियम, ओसीएम चौक, फव्वारा चौक, बैरन बाजार, छोटापारा, बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक, नगरघड़ी चौक, राजातालाब, पंडरी, मौदहापारा, नहरपारा, स्टेशन रोड, राठौर चौक, बढ़ईपारा, आजाद चौक, ईदगाह भाठा, लाखेनगर, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर मंदिर चौक, नेहरूनगर, सिद्धार्थ चौक और संतोषी नगर होते हुए संजय नगर में पहुंचेगी, जहां रैली का समापन होगा।

आयोजकों ने बताया कि रैली का उद्देश्य पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर श्रद्धा और भाईचारे का संदेश देना है। आयोजन में सर्व समाज की सहभागिता के साथ शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से रैली निकाली जाएगी।

Related Articles

Back to top button