
🌿 छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन, रायपुर 🌿
Mission Taleem
✨ 12वाँ एज़ाज़ी प्रोग्राम – रायपुर ✨
तालीम • हुनर • हौसला • एज़ाज़
📅 दिनांक: रविवार, 6 सितम्बर 2026
3 बजे से
📍 स्थान: शहीद स्मारक भवन, जी.ई. रोड, रायपुर
━━━━━━━━━━━━━━
🌟 मेहमान-ए-ख़ुसूसी 🌟
जनाब अमरजीत सिंह छाबड़ा साहब
चेयरमैन, अल्पसंख्यक आयोग
(राज्य मंत्री दर्जा)
जनाब मिर्ज़ा एजाज़ बेग साहब
चेयरमैन, छत्तीसगढ़ हज कमेटी
(राज्य मंत्री दर्जा)
मोहतरमा शम्मी नाहिद साहिबा
CEO, वक़्फ़ बोर्ड छत्तीसगढ़
जनाब आकाश तिवारी साहब
नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम रायपुर
━━━━━━━━━━━━━━
छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन के इस 12वें एज़ाज़ी प्रोग्राम में लगभग 350 मुस्लिम बच्चों को अपनी तालीम जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
इस मौक़े पर समाज में तालीम की रोशनी फैलाने वाले विभिन्न स्कूलों के मुस्लिम शिक्षकों का इस्तेक़बाल एवं सम्मान किया जाएगा।
साथ ही उन होनहार बच्चों का भी एज़ाज़ किया जाएगा जिन्होंने—
🏆 प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है
🏆 स्कूल एवं कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है
🎓 माहिर-ए-हुनर के तहत संचालित कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा:
* Urdu Language – Read & Write
* Urdu & Arabic Calligraphy
* Generative AI
* Tally + MS Office + Basic Computer
* Heena Art
यह प्रोग्राम सिर्फ़ स्कॉलरशिप तक सीमित नहीं, बल्कि तालीम, हुनर और कामयाबी की ओर बढ़ते हमारे बच्चों की हौसला-अफ़ज़ाई का एक ख़ूबसूरत मौक़ा है।
💐 आपसे दिली और पुरख़ुलूस गुज़ारिश है कि इस ख़ास मौक़े पर अपनी मौजूदगी से बच्चों की हौसला-अफ़ज़ाई करें और प्रोग्राम की रौनक बढ़ाएँ।
आपकी मौजूदगी हमारे लिए बाइस-ए-मसर्रत और बच्चों के लिए हौसले का सबब होगी।




