छत्तीसगढ़राज्य

शत-प्रतिशत रोजगार हेतु सिपेट रायपुर में बी.टेक एडमिशन का आखिरी मौका, 5 से 8 सितंबर तक चलेगी अंतिम चरण की काउंसलिंग

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर में बी.टेक (प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग) प्रोग्राम में दाखिले के लिए अंतिम दौर (Last Round) की काउंसलिंग की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। प्रवेश के इच्छुक छात्र 5 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग के इस अंतिम चरण में अपना पंजीयन करा कर 10 सितम्बर तक प्रवेश ले सकते हैं। खाली सीटों पर प्रवेश पाने का यह इस शैक्षणिक सत्र का अंतिम अवसर है। सिपेट रायपुर, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन एक प्रतिष्ठित संस्थान है जो अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से स्वीकृत और छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध है।पंजीकरण लिंक: काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्र CGDTE पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सिपेट, रायपुर प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल उद्योग में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड रखता है। यहाँ छात्रों को अत्याधुनिक लैब और सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। उम्मीदवार समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेजों को तैयार रखें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। अधिक विवरण तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट dte.cg.gov.in के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता हैI

Related Articles

Back to top button