छत्तीसगढ़राज्य

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

पंडरिया में सजा तीज का रंग, विधायक भावना बोहरा संग 8000 से अधिक माताओं-बहनों ने उत्साह के साथ मनाया तीज मिलन समारोह

हरियाली, उमंग और अखंड सौभाग्य की मंगलकामना से जुड़ा तीजा पर्व पंडरिया में इस बार सामाजिक एकजुटता और नारी शक्ति के उत्सव के रूप में नजर आया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा तीजा तिहार के अवसर पर 10 सितम्बर को पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित तीज मिलन समारोह में विधानसभा क्षेत्र की 8000 से अधिक माताओं-बहनों ने सहभागिता की। पारंपरिक उल्लास से सजे इस आयोजन में महिलाओं ने लोकगीतों, पारंपरिक साज-सज्जा, तीज की मेहंदी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें तीज क्विन की विजेता एवं उप विजेता को विधायक भावना बोहरा ने सम्मानित कर उपस्थित सभी माताओं-बहनों को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि तीज का पर्व हमारी संस्कृति की वह जीवंत परंपरा है, जिसमें आस्था, पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और नारी शक्ति का सुंदर संगम दिखाई देता है। पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती प्रदान कर रही है। तीज का पर्व महिलाओं के धैर्य, संकल्प और समर्पण को अभिव्यक्त करता है। भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के माध्यम से सुहागिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करती हैं। इस पर्व की विशेषता यह भी है कि यह महिलाओं को एक-दूसरे के साथ जुड़ने, अपनी खुशियां साझा करने और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देता है। आज इस आयोजन में पंडरिया विधानसभा की हजारों की संख्या में उपस्थित माताओं-बहनों ने जिस उत्साह, उल्लास और उमंग एवं पारंपरिक तरीके से एकजुट होकर सहभागिता की और इस आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाया उसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति आज केवल परंपराओं की संवाहक ही नहीं, बल्कि समाज और प्रदेश के विकास की मजबूत भागीदार भी है। गांवों में खेती-किसानी से लेकर शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और सामाजिक कार्यों तक महिलाओं की भूमिका निरंतर बढ़ रही है। उनकी इसी भूमिका एवं विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागिता के प्रति हमारी सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को सम्मान के साथ-साथ ऐसे अवसर भी मिलें, जिनसे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन सकें। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि पहुंचाई जा रही है, जो महिला स्वावलंबन की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। लखपति दीदी एवं नमो ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बना रहीं हैं, उनके पोषण, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी योजनाओं और प्रयासों से आज महिलाओं की सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि के रूप में नेतृत्व व प्रतिनिधित्व निरंतर बढ़ रहा है। भावना बोहरा ने कार्यक्रम में शामिल सभी माताओं-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडरिया की नारी शक्ति की ऊर्जा, प्रतिभा और सहभागिता ही इस क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में भी महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने, उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, सभी मंडलों की मंडल अध्यक्ष, महिला जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित 8000 से अधिक की संख्या में विधानसभा क्षेत्र की माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button