छत्तीसगढ़राज्य

कौशल्या माता की महाआरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर के समीप स्थित ग्राम चन्दखुरी में आयोजित माता कौशल्या की महा आरती कार्यक्रम में श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज सम्मिलित हुए। ग्राम वासियों के द्वारा भजन कीर्तन के साथ उनका स्वागत किया गया।

अपने आशीर्वचन संदेश में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि -माता कौशल्या जी की पूजा अर्चना आप सभी लोग विगत वर्षों से समर्पित भाव से करते आ रहे हैं। मुझे भी इन सभी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आप सभी सामूहिक रूप से यह त्यौहार मनाते हैं लोगों को जोड़ने का काम आदरणीय तिवारी जी कर रहे हैं।

उन्होंने मेरे संदर्भ में तथा श्री दूधाधारी मठ व सनातन धर्म के बारे में गीत गाकर हम सभी को आनंदित किया, यही हमारी भारतीय संस्कृति है, यह आयोजन हर वर्ष ऐसे ही होता रहे यही शुभकामनाएं हैं। राजेश्री महन्त जी महाराज को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से लोक कलाकार राकेश तिवारी, पुरुषोत्तम चंद्राकर, पंडवानी गायिका श्रीमती प्रभा यादव एवं उनके साथी कीर्तन मंडली के सदस्य गण एवं मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित ग्रामवासी काफी संख्या में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button