छत्तीसगढ़

*सिपेट रायपुर द्वारा कांकेर में ग्रीन पैकेजिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

*रायपुर/कांकेर, 31 अक्टूबर 2026:* केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), रायपुर द्वारा *दिनांक 31 अक्टूबर 2026* को *जिला पंचायत मीटिंग हॉल, कांकेर (छ.ग.)* में *”एमएसएमई के लिए ग्रीन पैकेजिंग: अवसर एवं अभ्यास”* विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला *DTIC, कांकेर* के सहयोग से तथा *छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC) एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन* के समर्थन से, *सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की RAMP योजना* के अंतर्गत आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ *श्री टंकेश्वर देवांगन, महाप्रबंधक, DTIC कांकेर; श्री यशवंत ठाकुर, प्रबंधक, DTIC कांकेर; श्री अनूप शर्मा, अध्यक्ष, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, कांकेर; श्री निर्मल माहेश्वरी, उपाध्यक्ष, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, कांकेर* की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में *श्री एन. रवींद्र रेड्डी, प्रबंधक (तकनीकी), सिपेट रायपुर* ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा एमएसएमई के लिए सस्टेनेबल ग्रीन पैकेजिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए गए –
1. *श्री रेहान अली प्रधान* द्वारा कृषि उप-उत्पादों का उपयोग कर ग्रीन पैकेजिंग के लिए बायोपॉलिमर कंपाउंड पर
2. *श्री टंकेश्वर देवांगन* द्वारा परियोजना प्रमाणन प्रक्रिया एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं पर
3. *श्री एस. पृथ्वीराज, सिपेट रायपुर* द्वारा सस्टेनेबल पैकेजिंग, बायोडिग्रेडेबल सामग्री और परीक्षण पर
4. *श्री अनूप शर्मा एवं टीम* द्वारा औद्योगिक विकास, प्रभावी प्रबंधन, सब्सिडी एवं कानूनी अनुपालन पर

इस कार्यशाला का समन्वय *श्री सुनील कुमार जेना* द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button