छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में ‘ग्रेन एटीएम‘ से राशन उठाव हुआ आसान

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

लगभग डेढ़ माह में 6,789 हितग्राहियों ने लिया लाभ
पिछले माह के 8 अगस्त को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में  प्रारंभ हुई थी अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम
‘ग्रेन एटीएम‘ महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयी सामने

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में राशनकार्डधारियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न लेने के लिए अब उचित मूल्य दुकानों में लंबी कतार लगाने की जरूरत नहीं है। राज्य के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में स्थापित ’’अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’’ के माध्यम से हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार खाद्यान्न का उठाव कर रहे हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहले तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम 8 अगस्त 2026 से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में संचालित किये जा रहे हैं। इन मशीनों के माध्यम से राशनकार्डधारी आधार प्रमाणीकरण के बाद निर्धारित खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। इससे राशन वितरण की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी हुई है। प्रारंभ तिथि से 24 सितंबर 2026 तक लगभग डेढ़ माह में तीनों ग्रेन एटीएम से 6,789 राशनकार्डधारियों ने कुल 2,181 क्विंटल चावल का उठाव किया है। इनमें बिलासपुर में 2,737 हितग्राहियों ने 848 क्विंटल, रायपुर में 2,594 हितग्राहियों ने 849 क्विंटल और दुर्ग में 1,464 हितग्राहियों ने 484 क्विंटल चावल लिया है।
ग्रेन एटीएम के माध्यम से राशन लेने की प्रक्रिया सरल है। हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार मशीन पर पहुंचकर आधार प्रमाणीकरण के जरिए खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं। इस व्यवस्था से राशन वितरण में समय की बचत के साथ हितग्राहियों को कतार से भी राहत मिल रही है। ग्रेन एटीएम से खाद्यान्न प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने इस सुविधा को सरल और सुविधाजनक बताया है। राज्य में डिजिटल तकनीक के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की यह व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाने और राशनकार्डधारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है।

Related Articles

Back to top button