छत्तीसगढ़

रायपुर में LPU Educators Conclave 2026 का आयोजन, शिक्षा में AI के उपयोग पर हुई चर्चा वैदिक न्यूज की एम् डी सैय्यद सलमा सहित वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, 27 सितंबर 2026। Lovely Professional University (LPU), पंजाब द्वारा रायपुर के सयाजी होटल, ग्रेट ईस्टर्न रोड, जीवन विहार में “LPU Educators Conclave 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षाविदों को एक मंच पर लाकर शिक्षा के क्षेत्र में उभरते रुझानों और तकनीकी नवाचारों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान AI-Powered Educators Session का भी आयोजन किया गया, जिसमें LPU के Assistant Professor एवं Deputy Dean श्री नितिन कुमार ने शिक्षण एवं सीखने की प्रक्रिया में Artificial Intelligence (AI) के व्यावहारिक उपयोग पर जानकारी साझा की। सत्र में तकनीक आधारित शिक्षा के महत्व और शिक्षा में AI के बढ़ते उपयोग पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) श्री एम. जी. सतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम LPU के Regional Head श्री नितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के सफल समन्वय एवं संचालन में श्री अभय कुमार एवं श्री अक्षय कुशवाहा, City Coordinator, LPU की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को श्री रौशन पांडेय एवं श्री महेश केडिया का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

सम्मेलन के माध्यम से शिक्षकों को शिक्षा में उभरते AI applications और आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी दी गई तथा नवाचार को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर वैदिक न्यूज चैनल की मैनेजिंग डायरेक्टर सैय्यद सलमा सहित वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए

Related Articles

Back to top button