देशलाइफ स्टाइल

इफ्तार के समय भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, हो सकती है एसिडिटी और ब्लोटिंग, ऐसे रखें ख्याल

आज से मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार रमजान की शुरु हो गई है एक महीने तक चलने वाले इस त्योहार में रोजा के नियमों का पालन किया जाता है। यहां पर रमजान के दौरान रोजेदार बिना खाना और पानी पिएं रहते है सुबह सेहरी के समय खानपान करने के बाद पूरा दिन नियम का पालन करना होता है फिर शाम के समय इफ्तार के नियमों का पालन किया जाता है। लेकिन कई बार इफ्तार के समय की गलतियां सेहत पर भारी पड़ जाती है। इससे एसिडिटी और ब्लोटिंग की वजह बन सकती हैं इसके लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए जो जरूरी है…

जानिए किन बातों का रखना चाहिए ख्याल

यहां पर रमजान के इफ्तार के नियम के समय इन बातों का ख्याल रखना चाहिए जो जरूरी होता है…

1- इफ्तार पार्टी में हैवी फूड का लेना

अगर आप पूरे दिन रोजे का नियम करने के बाद शाम के समय इफ्तार पार्टी में जाते है तो वहां पर हैवी फूड लेने से बचें। तला हुआ और मसालेदार खाना सीने में जलन, पेट में भारीपन, गैस की वजह बनता है। यहां पर इस तरह का गरिष्ठ खाना खाने की बजाय हल्का खाना खाएं।

2-पानी पीते समय रखें ध्यान

यहां पर रोजा खोलने के बाद इफ्तार के समय प्यास बुझाने के लिए लोग ढेर सारा पानी पी लेते है इसका ख्याल रखना जरूरी होता है। यहां पर आप अगर तुरंत बाद खाना खाते है और पानी पीते है तो आपको पेट में गड़बड़ी की समस्या हो सकती है।इफ्तार के ठीक पहले या फिर तुरंत बाद में पानी पीने से बचें।

3- आराम से खाना खाना

इफ्तार के समय जब खाना खाते है तो आपको अच्छी तरह चबाना चाहिए नहीं तो आपको एसिडिटी, ब्लोटिंग, पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है। इसके लिए आराम से खाना खाने की आदत डालें और जल्द बाजी करने से बचें।

4-इफ्तार के बाद तुरंत सोने से बचें

यहां पर इफ्तार के नियम को करने के तुरंत बाद आपको सोना नहीं चाहिए नहीं तो आपकी पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है। आपको अपच, भारीपन हो सकता है. इफ्तार के बाद कम से कम 20 मिनट की सैर जरूर करें या फिर वज्रासन में बैठें।

 

Related Articles

Back to top button