खेल

MSD ने यूं ही नहीं किया ‘कैप्टन कूल’ का रजिस्ट्रेशन, अब माही को मिलेंगे ये फायदे

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पूरी दुनिया में ‘कैप्टन कूल’ के नाम से पहचाना जाता है। अब वो इस नाम के कानूनी रूप से हकदार हो चुके हैं। पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 16 जून को अपने उपनाम के लिए ट्रेडमार्क आवेदन किया। धोनी ने ये आवेदन ‘कैप्टन कूल’ के लिए दायर किया। महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल इसलिए कहा जाता है क्योंकि मैच के दौरान वो किसी भी पल शांत दिखाई देते हैं।

अपने शांत स्वभाव और तेज दिमाग के कारण महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल नाम दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने इसी नाम को एक नई पहचान देने का फैसला किया। अब ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इससे धोनी को क्या फायदा मिलेगा? आइए जानते हैं कि ऐसा करने से माही को क्या लाभ मिलेगा।धोनी के द्वारा ये ट्रेडमार्क क्लास 41 के तहत रजिस्टर कराया था। ये खेल, कोचिंग सेवाएं, प्रशिक्षण और ट्रेनिंग सुविधाओं जैसी बातों से संबंधित है। कुल मिलाकर अब कोई और व्यक्ति इस नाम का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकता है। ऐसे में धोनी की ब्रांड वेल्यू को और ज्यादा ताकत मिलेगी।

अब धोनी इस ट्रेडमार्क के जरिए अपनी पहचान और इस नान को कानूनी सुरक्षा प्रदान कर चुके हैं। जिसके बाद कोई भी अन्य व्यक्ति या कोई संस्था इस नाम का इस्तेमाल व्यापार के उद्देश्य से नहीं कर सकता है। कुल मिलाकर अब इस नाम का इस्तेमाल कमर्शियल रूप से नहीं किया जा सकता है। ऐसे में धोनी के ब्रॉन्ड को काफी मजबूती मिलेगी।

इस मामले की देखरेख कर रही धोनी की वकील मानसी अग्रवाल ने बताया है कि ये कदम धोनी की व्यक्तिगत ब्रॉन्डिंग को सुरक्षि करने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि इसके आवेदन के बाद आपत्ति भी उठाई गई थी, जिसमें तर्क दिया गया था कि ये ट्रेडमार्क पहले से रजिस्टर्ड है।

Related Articles

Back to top button