मनोरंजन

क्या अर्जुन बिजलानी की रिश्तेदार हैं संगीता बिजलानी? बर्थडे पोस्ट के बाद लोगों के मन में सवाल

संगीता बिजलानी लंबे समय तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। वह अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से उनकी अच्छी दोस्ती है। 9 जुलाई को संगीता बिजलानी का बर्थडे था। इस मौके पर कई लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। संगीता की एक तस्वीर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ भी है। दोनों के सरनेम सेम हैं तो कई लोगों को लग रहा है कि अर्जुन बिजलानी और संगीता बिजलानी रिश्तेदार हैं।

संगीता बिजलानी 65 साल की हो चुकी हैं। उनके बर्थडे पर एक्स-बॉयफ्रेंड सलमान खान भी पहुंचे थे। दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं। इनमें एक तस्वीर अर्जुन बिजलानी के साथ भी थी। अर्जुन ने वो फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसमें लिखा है, ‘संगीता बिजलानी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। बहुत प्यारी सोल हैं। मुझे लगता है कि बिजलानी लोग स्पेशल होते है। दिन सलमान खान के साथ और भी अच्छा हो गया। ढेर सारा प्यार भाई। वाइफ (नेहा स्वामी) तुम हमेशा की तरह कमाल लग रही हो।’

अब ये पोस्ट देखकर कई लोग कन्फ्यूज हैं कि संगीता बिजलानी और अर्जुन बिजलानी में कोई रिश्ता है। हालांकि सच कुछ और है। अर्जुन और संगीता में कोई रिश्ता नहीं बस सरनेम ही कॉमन है। वह इंडस्ट्री के फ्रेंड होने के नाते पार्टी में गए थे।

Related Articles

Back to top button