छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में बलौदाबाजार के खिलाड़ियों ने जीते सात मेडल

अक्टूबर में गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों ने सात मेडल्स जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मेडल विजेता ये खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में गुजरात के सूरत में आयोजित नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के कोच ईशान महंत ने बताया कि बलौदाबाजार जिले से आठ खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए जिनमें से सात खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्या महंत ने 54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, तनिष्क ने 35 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, अतीक्षा महंत ने 21 किलोग्राम वर्ग में रजत, टिकेश्वर पटेल ने 54 किलोग्राम वर्ग में रजत, दामिनी ने 45 किलोग्राम वर्ग में रजत, राहुल पटेल ने 18 किलोग्राम वर्ग में कांस्य और ईशान महंत ने 68 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

कुडो खेल मूलतः जापानी मिश्रित मार्शल आर्ट की श्रेणी में आता है जिसमें पारंपरिक कराटे, जूडो, जुजुत्सु, मय थाई और किकबॉक्सिंग की तकनीकों का एक सुरक्षित, आधुनिक और व्यावहारिक संयोजन किया जाता है। इस खेल में खिलाड़ी डोगी (विशेष वर्दी), हेडगियर, बैंडेज, माउथगार्ड और प्लेक्सीग्लास शील्ड पहनते हैं ताकि चेहरे और मस्तिष्क को गंभीर चोटों से बचाया जा सके। यह खेल हाथ-पैर, सिर और धड़ से हमला करने, शरीर के विभिन्न हिस्सों से विरोधी को टैकल करने और फेंकने (जूडो) या जमीन पर पटकने (कुश्ती) की तकनीकों का मिश्रण है।

Related Articles

Back to top button