छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

श्रद्धालुओं के बस को डोंगरगढ़ दर्शन के लिए किया रवाना

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायपुर स्थित ऐतिहासिक मां महाकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता से आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और आमजन ने मंत्री श्री चौधरी का आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना के पश्चात मंत्री श्री चौधरी ने नि:शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस के प्रस्थान के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए वित्त मंत्री श्री चौधरी और समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि मां महाकाली सभी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करें। मैं कामना करता हूँ कि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति की राह पर आगे बढ़े और यहां के लोगों का जीवन सुख-शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो। गौरतलब है कि डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button