छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

मनेंद्रगढ़ के सरसताल–फुनगा मार्ग पर 120 मीटर पुल निर्माण को मिली स्वीकृति, 5 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से होगा कार्य

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनेंद्रगढ़ विकासखंड के अंतर्गत खड़गवां ब्लॉक के सरसताल से फुनगा तक 120 मीटर लंबे पुल निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पुल लगभग 5 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा।

पुल एवं सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद देवाडाड, सलका, सुंदरपुर, कटकोना, नेवारी, बहरा, बेलकामार, जरौंधा और सकड़ा सहित आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी से भी लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।

मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मनेंद्रगढ़ की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।

Related Articles

Back to top button