देश

आंध्रप्रदेश में चलती बस में आग, 12 जिंदा जले

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

हैदराबाद-बेंगलुरु रूट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। एक प्राइवेट कंपनी की बस में भीषण आग लगने से कई लोगों की जान चली गई है। कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव में शुक्रवार सुबह एक निजी कावेरी ट्रैवल्स बस की एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई

आंध्र प्रदेश केकुरनूल में चिन्ना टेकुरु के पास एक प्राइवेट बस में आग लग गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हादसे में 12 यात्री जिंदा जल गए। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 3.30 बजे हुई। कुछ राहगीरों ने एनएच -44 पर हुए बस हादसे का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। संभावना है मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button