देश

बड़ा हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही थी और कानपुर के बिल्हौर के अलौर थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें कानपुर शहर के अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है।
क्यों हुआ इतना बड़ा हादसा?

यह हादसा उस समय हुआ जब बस बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर एक मोड़ पर पहुंची। सुबह का समय था, हल्का कोहरा भी छाया हुआ था। माना जा रहा है कि इसी वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सवार थे क्षमता से ज्यादा यात्री

बताया यह भी जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे और ड्राइवर बस तेज रफ्तार से चला रहा था। इस घटना में बस का ऊपरी डेक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते कई यात्री उसमें फंस गए थे।
हैलट रेफर किए गए 15 यात्री

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के एक सीएचसी में भर्ती कराया गया। पंद्रह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें कानपुर शहर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाकी तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

दुर्घटना का शिकार हुए अधिकतर यात्री बिहार के अलग-अलग जिलों के बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और रात के समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button