छत्तीसगढ़राज्य

एयर-शो एवं राज्योत्सव स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने दिये निर्देश

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। राज्योत्सव-2025 के अवसर पर होने वाले एयर-शो एवं राज्योत्सव स्थल की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली और आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव डॉ रवि मित्तल भी मौजूद थे।
कलेक्टर डॉ सिंह ने निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छता तथा आपातकालीन प्रबंधन की तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएँ। उन्होंने कहा कि इस बार राज्योत्सव में आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधा और आकर्षक अनुभव मिले, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

एयर-शो के लिए विशेष दर्शक दीर्घा, फायर एवं मेडिकल टीम और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा राज्योत्सव स्थल पर वीआईपी एवं मीडिया जोन, पार्किंग स्थल, मुख्य मंच, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बैकस्टेज व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
डॉ गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का मैदान निरीक्षण कर निर्माण कार्य, सजावट, प्रकाश व्यवस्था और मंच की रूपरेखा का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएँ ताकि राज्योत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन,जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button