क्राइमछत्तीसगढ़राज्य

नगर निगम की टीम पर अवैध कब्जा हटाने के दौरान हमला

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

भिलाई । भिलाई में नगर निगम की टीम पर अवैध कब्जा हटाने के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। टीम ने सोमवार को सूपेला थाना क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की थी, तभी कब्जाधारियों ने घेरकर हमला कर दिया और निगम के वाहनों में तोड़फोड़ की। विवाद बढ़ने पर कब्जाधारियों ने जोन आयुक्त पर रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया।

बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप, निगम ने कहा बेबुनियाद
जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, कब्जाधारियों ने दावा किया कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की जा रही है। माहौल गर्मा गया और कुछ लोगों ने गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। दूसरी ओर जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत ने रिश्वत के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

6 महीने में 7 नोटिस के बाद हुई कार्रवाई
नगर निगम भिलाई जोन 1 को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि नेहरू नगर सेक्टर 9 में अवैध निर्माण किया जा रहा है। निगम का कहना है कि पिछले छह महीने में सात नोटिस भेजे गए, लेकिन निर्माण नहीं रोका गया। इसी वजह से तोड़ू दस्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण हटाया गया।

कब्जाधारियों पर केस दर्ज
कार्रवाई के बाद मकान मालिक सहित 4 से 5 लोगों ने टीम को घेरकर विवाद खड़ा कर दिया और जोन आयुक्त पर पांच हजार रुपए लेने का आरोप लगाया। इसके बाद जोन आयुक्त ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही निगम टीम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर कब्जाधारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Related Articles

Back to top button