देश

प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति में महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई से शुरू हुई ‘प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति’ आज अपनी विशिष्ट पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बना चुकी है। इस संस्था से देश के जाने-माने नौकरशाह पूर्व आई.ए.एस, पी.सी.एस, उद्योगपति, समाजसेवी, संत-महंत और प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ जुड़े हुए है। संस्था की महिला विंग के नेतृत्व को लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म है। संस्था की महिला विंग की कमान लंबे समय तक लीला पाठक के हाथों में थी। उनके निधन के बाद संस्था एक ऐसे चेहरे की तलाश में है। जो उनकी विरासत को आगे ले जा सके। और संस्था के जन कल्याणकारी कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचा सके।

कौन-कौन है रेस में?

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई हाई-प्रोफाइल नाम रेस में शामिल है।

दावेदारों की श्रेणी में निम्नलिखित क्षेत्रों की प्रमुख महिलाएं शामिल है।

प्रशासनिक अनुभव- कई पूर्व महिला आई.ए.एस. और पी.सी.एस. अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा रहा है, ताकि संस्था को प्रशासनिक मजबूती मिले।

समाजसेवा और राजनीति- प्रदेश की कुछ प्रतिष्ठित महिला राजनीतिज्ञ और सक्रिय समाजसेवी महिलाएं भी इस दौड़ में मजबूती से बनी हुई है।

उद्योग जगत- बड़े औद्योगिक घरानों से जुड़ी महिलाएं, जो पहले से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय है, उनके नामों की भी चर्चा है।

समिति के संरक्षक और वरिष्ठ पदाधिकारी एक ऐसे व्यक्तित्व का चयन करना चाहते है। जो संस्था के सामाजिक और धार्मिक मूल्यों को समझता हो। जिसका पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक प्रभाव हो। जो ब्यूरोक्रेसी और आम जनता के बीच एक सेतु का कार्य कर सके। अंतिम चरण में जल्द हो सकती है प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा।

Related Articles

Back to top button