छत्तीसगढ़राज्य

अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

*भाजपा कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण के लिए पिरदा में मंडल प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आयोजन,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘अंत्योदय’ का मंत्र*

*विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पिरदा में फूंका चुनावी बिगुल, कहा-प्रशिक्षण ही कार्यकर्ता की असली शक्ति है*

*विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ प्रशिक्षण वर्ग, अंत्योदय और राष्ट्रवाद पर दिया विशेष जोर*

*पिरदा*। भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पिरदा के समरसता भवन में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मंडल प्रशिक्षण वर्ग’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और संगठन के ध्वजारोहण के साथ हुआ।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बौद्धिक और वैचारिक विकास की पाठशाला है। प्रशिक्षण ही वह माध्यम है जिससे एक सामान्य कार्यकर्ता कुशल नेतृत्वकर्ता बनकर उभरता है।

 

विधायक डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हमारी ताकत हमारी विचारधारा है। हमें गर्व है कि हम उस संगठन के सिपाही हैं जिसका मूल मंत्र ‘अंत्योदय’ है। समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उदय ही हमारा वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों को समझने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेना है।

 

अपने उद्बोधन के अंतिम चरण में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद हमें सिखाता है कि मनुष्य का विकास सर्वांगीण होना चाहिए। आज के समय में जब राजनीति के मायने बदल रहे हैं, तब भाजपा का कार्यकर्ता अपने सेवा भाव और संस्कारों से समाज में एक मिसाल पेश कर रहा है। आने वाले समय में यह प्रशिक्षण वर्ग हमारे मंडल स्तर की कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल,जिला महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी नवीन साव, गढफुलझर मण्डल पूर्व अध्यक्ष माधव साव,भाजपा मण्डल पिरदा अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, सोहन पटेल, हेमलाल सिदार, भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी ऊर्जा के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button