क्राइमछत्तीसगढ़राज्य

व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम के जरिए ब्लैकमेलिंग, बालोद से आरोपी गिरफ्तार

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

दुर्ग। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध के इस मामले में पीड़िता ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई की गई।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी राधेलाल माहरा इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। पीड़िता के स्वीकार करने के बाद आरोपी ने उससे बातचीत शुरू की। आरोपी ने बाद में व्हाट्सएप पर पीड़िता से संपर्क किया और उसे अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से एडिट किया और उन्हें इंस्टाग्राम और मैसेज के जरिए वायरल करने की धमकी देता था।

आरोपी लगातार मैसेज में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। वह पीड़िता की तस्वीरों को अश्लील फोटो के साथ वायरल कर रहा था। शुरुआत में आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि उसकी मांगें पूरी नहीं की तो वह और तस्वीरें वायरल कर देगा। पीड़िता ने आरोपी की मांगे पूरी करने से मना कर दिया। पुलिस ने इस गंभीर मामले में आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी को बालोद जिले के ग्राम कोहगाटोला से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने तीन अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर यह अपराध किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चैटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं।

Related Articles

Back to top button