छत्तीसगढ़राज्य

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य माह’ मनायेगा – रोटरी 

 

रोटरी क्लब का नया सत्र 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाला है । इस नए सत्र के प्रथम माह जुलाई में छत्तीसगढ़ के सभी 35 क्लब अपनी विभिन्न परियोजनाओं , इंस्टालेशन डे के अलावा , मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य माह’_ मनायेगा । रोटरी क्लब रायपुर में आयोजित सिटी को ऑर्डिनेटर , असिस्टेंट गवर्नर , प्रेसिडेंट एवं सेक्रेटेरियों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ शैली छुगनी ने कहा कि गर्भस्थ शिशु एवं माता की देखभाल यही से शुरू होती है रोटरी अपने स्वास्थ सेवा कार्य का प्रारंभ यहीं से शुरू करेगी और अलग अलग जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर माताओं में एनीमिया की कमी या कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को आइडेंटिफाई करेगी । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आवश्यक मेडिसिन कीट का वितरण किया जायेगा । विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदीप गोविंद शितूत ने बताया कि मंच संचालन करते हुए भरत डागा ने रायपुर के सभी 18 रोटरी क्लबों को यह जिम्मेदारी उठानी है तथा सभी क्लबों को एक साथ मिलकर स्वास्थ सेवा के साथ साथ ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन करना है ताकि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को तत्काल खून की उपलब्धता हो सके और उसका बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके ।

 

 

Related Articles

Back to top button