छत्तीसगढ़राज्य

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का तिरंगा यात्रा उमड़ा जनसैलाब सैकड़ों की तादाद में हुए कार्यकर्ता शामिल

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ज़ीशान सिद्दीकी के आह्वान से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए भारत माता की जय वंदे मातरम सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के नारों की गुंज से रैली का माहौल देश भक्ति मय हो गया यूवाओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया महिलाओं की भी भागीदारी देखने को मिली है सभी जाति घर्म समुदाय समाज के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया रैली का उद्देश्य संपूर्ण भारत में भाईचारा कायम रहे और विश्व में भारत विश्व गुरु के रूप में देखा जा रहा है .

भारत में हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई और अन्य सभी घरम की एकता सबका साथ सबका विकास के साथ ही आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ रैली का शुभारंभ मरीन ड्राइव से प्रारंभ होकर भगतसिंह चौंक बाबा भीमराव अम्बेडकर चौंक फायरब्रिगेड चौंक महिला थाना चौक कालीबाड़ी चौंक पुलिस लाइन गेट बुढेश्वर मंदिर तालाब गार्डन बिजली आफिस चौंक नगर निगम वाईट हाऊस होते हुए सुभाष स्टेडियम पर समापन हुआ.

जिसमें वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डा सलीम राज़ हज कमेटी के चैयरमेन मिर्जा एजाज बेग अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ई मखमुर इक़बाल ख़ान ज़ीशान सिद्दीकी जिला अध्यक्ष फैजल खान महामंत्री श्रीमती नजमा अज़ीम खान साजन जोसेफ रजिया ख़ान सैय्यद रज़ा गगनदीप सिंह श्रीमती रेहाना ख़ान सुदेश दास जेवियर प्रकाश मो इरशाद गुरमीत सिंह टोनी हरविंदर सिंह जानकी जोशी आबिदा ख़ान राजविंदर खालसा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button